म्यांमार सैनिकों ने रोहिंग्या महिलाओं के साथ किया गैंगरेप

Monday, Nov 13, 2017 - 12:12 AM (IST)

ढाकाः संयुक्त राष्ट्र के एक विशेष दूत ने रविवार को कहा कि म्यांमार के सैनिकों ने अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुसलमानों को हिंसा के दौरान व्यवस्थित रूप से निशाना बनाया और महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। यौन हिंसा मामलों से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि प्रमिला पटेल ने बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी जिले कॉक्स बाजार का दौरा करने के बाद यह टिप्पणी की। 

पिछले 10 हफ्तों में कॉक्स बाजार में 6,10,000 रोहिंग्या शरण ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से कई घटनाएं मानवता के खिलाफ अपराध हो सकते हैं। प्रमिला ने कहा कि मैंने रेप और गैंगरेप की भयावह कहानियां सुनी हैं जिनमें कई महिलाओं और लड़कियों की जान चली गई। 

उन्होंने कहा कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि व्यापक स्तर पर यातनाएं दी गई हैं। जिनमें जातीयता एवं धर्म के आधार पर व्यवस्थित रूप से निशाना बनाई गईं रोहिंग्या महिलाओं एवं लड़कियों के खिलाफ हुई यौन हिंसा शामिल है। प्रमिला ने कहा कि म्यांमार के उत्तरी प्रांत रखाइन में यौन हिंसा सशस्त्र बलों के आदेश पर हुई, उनके द्वारा व्यवस्थित हैं और अंजाम दी गई। 

Advertising