देशभर में रेप के मामले में MP पहले स्थान पर :NCRB

Thursday, Nov 30, 2017 - 07:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  एनसीआरबी के ताजा आंकडे आ चुके हैं। इन आंकडो के मुताबिक आंकडों से मध्य प्रदेश में महिलाओं की वास्तविक स्थिति खुलकर सामने आ गई है। साल 2015-16 के इन जारी आंकडों के मुताबिक देशभर मेें रेप की सबसे ज्यादा घटनाए मध्य प्रदेश में हुई हैं।

पिछले कुछ सालों में मध्य प्रदेश में रेप की सबसे ज्यादा घटनाएं दर्ज की जा रही हैैं।  ताजा आंकडों के मुताबिक पिछली बार से प्रदेश में रेप के मामलों में 12.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साल 2015-16 में देशभर में रेप के कुल 38 हजार 947 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमे अकेले मध्य प्रदेश में ही 4 हजार 882 मामले सामने आए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक बलात्कार के मामले सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हुए। ऐसी कुल घटनाओं में से 12.5 फीसदी (4,882 मामले ) मध्यप्रदेश में , 12.4 फीसदी (4,816 मामले) उत्तर प्रदेश में और 10.7 फीसदी यानी 4,189 मामले महाराष्ट्र में हुए।

Advertising