बकिंघम पैलेस की दीवार फांदने की कोशिश करता युवक गिरफ्तार

Tuesday, Dec 12, 2017 - 12:00 PM (IST)

लंदनः लंदन पुलिस ने बकिंघम पैलेस के बाहर स्थित एक दीवार को फांदने की कोशिश करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।  मेट्रोपॉलिटन पुलिस के रॉयल्टी एवं स्पेशलिस्ट प्रोटक्शन कमांड के अधिकारियों ने रविवार शाम पैलेस के निकट स्थित एक बाड़े को पार करके पैलेस के बाहर स्थित दीवार को फांदने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को तीन मिनट के भीतर गिरफ्तार कर लिया।  बकिंघम पैलेस ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आधिकारिक आवास है।

पुलिस ने  बताया कि संदिग्ध के पास कोई हथियार नहीं था।  इस घटना को आतंकवादी घटना के रूप में नहीं देखा जा रहा है। पुलिस के अनुसार संदिग्ध के मानसिक स्वास्थ्य की जांच की गई है और उसे सशर्त जमानत पर रिहा किया गया। हाल के वर्षों में कई लोगों ने अनधिकृत तरीके से  बकिंघम पैलेस में प्रवेश करने की कोशिश की है। चार साल पहले एक व्यक्ति ने पैसेल में घुसने की कोशिश की थी।

उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ था।  इसके बाद उसे 16 महीने के लिए जेल भेजा दिया गया था। बता दें कि बकिंघम पैलेस में सबसे बड़ी सुरक्षा उल्लंघनों में से एक 1982 में हुआ जब एक घुसपैठिया माइकल फगन एक दीवार पर चढ़ गया और एक कमरे में घुस गया था।
 

Advertising