लालू की इकलौती बहन का आज होगा अंतिम संस्कार, RJD अध्यक्ष पैरोल की कर सकते है मांग

Monday, Jan 08, 2018 - 12:56 PM (IST)

पटनाः बिहार के राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की इकलौती बहन गंगोत्री देवी का रविवार को निधन हो गया। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने दोनों बेटों तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के साथ गंगोत्री देवी के अंतिम दर्शन करने पहुंची।

पिता की अनुपस्थिति में बुआ की अर्थी को उनके दोनों बेटो ने कंधा दिया। लालू प्रसाद यादव को अपनी बहन के अचानक हुए निधन की खबर मिलते ही उनकी आंखे नम हो गई। उन्होंने कहा कि उनका जीवन हमेशा हमें प्रेरणा देता रहेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। इस दुख की घड़ी में सारा परिवार सदमे में आ गया है। 

बता दें कि राजद अध्यक्ष को सजा का ऐलान शनिवार को हुआ है। इसे सदमे को लालू की इकलौती बहन गंगोत्री बर्दाश्त नहीं कर पाई और रविवार को उनका निधन हो गया है। गंगोत्री अपने 6 भाईयों की इकलौती बहन थी।
 

Advertising