जल्द नौकरी पाने के लिए सीवी बनाते समय ध्यान रखें ये बातें

punjabkesari.in Friday, Nov 24, 2017 - 03:43 PM (IST)

नई दिल्ली : जब भी आप कहीं जॉब के लिए जाते है तो सबसे पहले  आपसे आपका सीवी मांगा जाता है। आपके सीवी से ही आपकी प्रोफाइल का अदांजा लगा लिया जाता है। सीवी यानि रिज्यूमे किसी भी जॉब को दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए  आपको सीवी से जुड़े हर पहलू पर विचार करना चाहिए।अगर आप किसी कंपनी में जॉब खोजने के लिए जा रहे हैं तो आपके पास एक शानदार सीवी होना चाहिए। खराब सीवी से आपका पहला प्रभाव ही बिगड़ सकता है। आपको सीवी से जुड़े हर पहलू पर विचार करना चाहिए।  हम आपको बता रहे  है कि परफेक्ट सीवी बनाते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए 

छोटा हो सीवी
अगर आपके सीवी में ज्यादा कंटेंट होगा तो रीडर का ध्यान भटक सकता है। इससे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान नहीं जाएगा। किसी भी सीवी को पहली नजर में 5 मिनट से ज्यादा नहीं देखा जाता है। अगर आपका फस्र्ट इम्प्रेशन अच्छा है तभी विस्तृत नजरिये से सीवी देखा जाता है। आप क्या हैं, क्या बनना चाहते हैं, इससे जुड़ी बातों को कम शब्दों में पेश करने की कोशिश करें। छोटा सीवी परफेक्ट होता है।

भाषा का ध्यान रखें
खुद की तारीफ करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें। सीवी में तथ्यों का समावेश करें। सारी बातें तारीफ से जुड़ी न हों। शब्दों के दोहराव से बचें। व्याकरण की गलतियां भूलकर भी न करें। आपकी भाषा से आपका लक्ष्य नजर आना चाहिए, न कि आपका अहंकार। भाषा में विनम्रता हो।

शुरुआत में हो पूरी बात
एक अच्छे सीवी में आपके कॅरियर से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें होनी चाहिए। इसमें आपके अनुभव की गहराई झलकनी चाहिए। बदलते समय में अपनी उपयोगी ताकतों के बारे में सही तरह से जिक्र करना चाहिए। अपने डोमेन में लेटेस्ट टे्रंड्स को देखते हुए आप क्या कर चुके हैं, इसके बारे में जरूर बताएं।

जटिलता से बचें
आपका सीवी सिंपल होना चाहिए। इसे समझने में दिमाग लगाने की जरूरत न हो। एक फॉन्ट, एक रंग, एक आकार ही इस्तेमाल करें। जहां तक हो सके, सीवी का आकार एक पेज ही रखें। सीवी इस लिहाज से न बनाएं कि आप क्या बताना चाहते हैं, बल्कि इसलिए बनाएं कि रिक्रूटर क्या तलाश कर रहे हैं।

सही जानकारी दें
आपके सीवी में सारी जानकारियां सही होनी चाहिए। ऐसा न हो कि सीवी और लिंक्डइन अकाउंट में अलग-अलग जानकारियां हों। कॅरियर के किसी भी मोड़ पर आपसे सवाल किए जा सकते हैं। इसलिए अपने तथ्यों को सही तरह से जांच लें, तभी प्रस्तुत करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News