जम्मू-कश्मीरः ग्रेनेड हमले में पुलिसकर्मी घायल

Monday, Jan 22, 2018 - 10:51 PM (IST)

बारामूलाः जम्मू- कश्मीर के बारामूला में सोमवार शाम आतंकवादियों ने एक थाने पर ग्रेनेड फेंका दिया, जिससे एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज शाम आतंकवादियों ने बारामूला के एक थाने पर ग्रेनेड फेंका जिससे एक कांस्टेबल घायल हो गया। इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।  

आतंकवादियों का आज घाटी में थाने पर यह दूसरा ग्रेनेड हमला था। पुलवामा में सुबह इसी तरह के ग्रेनेड हमले में एक नागरिक घायल हो गया। 
 

Advertising