भारत और फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ सहयोग गहरा करेंगे

Friday, Nov 17, 2017 - 08:50 PM (IST)

नई दिल्ली ( ब्यूरो): आतंकवाद की  बढ़ती वारदातों से चिंतित भारत और फ्रांस ने आतंकवाद से निबटने के लिए आपसी सहयोग गहरा करने का फैसला किया है। यहां फ्रांस के विदेश मंत्री और भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा है कि उन देशों की खिलाफत करें जो आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह देते हैं और उन्हें वित्तीय और अन्य मदद देते हैं।

दो दिनों के दौरे पर भारत आए फ्रांसीसी विदेश मंत्री ’यां ल द्रयां से बातचीत के बाद सुषमा स्वराज ने कहा कि बढ़ते आतंकवाद पर हमने गम्भीर ङ्क्षचता जाहिर की और तय किया कि इस बुराई से साझा तौर पर निबटेंगे। आतंकवाद के अलावा दोनों विदेश मंत्रियों ने हिंद महासागर के इलाके में समुद्री सुरक्षा में सहयोग के मसले पर चर्चा की। ’यां ल द्रयां ने कहा कि हम समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और हिंद महासागर में आपसी सहयोग को मजबूत करेंगे।

फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने कहा कि वह अगले साल के शुरू में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के भारत दौरे की जमीन तैयार करने आए हैं। ’यां ल द्रयां ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के सम्मेलन के मौके पर भारत आएंगे। भारत और फ्रांस ने इस गठबंधन के जरिये विश्व समुदाय को स्व‘छ ऊर्जा मुहैया कराने का बीड़ा उठाया है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत का दस बार आधिकारिक दौरा किया है और इनसे दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी के रिश्तों को मजबूती मिली है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग रिश्तों का एक प्रमुख स्तम्भ है। फ्रांस के सहयोग से भारत में स्कार्पीन पनडुब्बी का निर्माण हो रहा है और वायुसेना के लिए राफेल लड़ाकू विमान बनाए जा रहे हैं। ’यां ल द्रयां ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच दिलों का रिश्ता बन चुका है। दोनों देश समान जनतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करते हैं। दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी का रिश्ता परस्पर विश्वास पर आधारित है।

फ्रांसीसी विदेश मंत्री भारत में शुरू होने वाले फ्रांस महोत्सव बोंजूर इंडिया का उद्घाटन करने जयपुर जाएंगेे। यह महोत्सव चार महीनों तक देश के && शहरों में आयोजित होगा।
 

Advertising