2017 में रह गई है Famous बनने की इच्छा अधूरी, 2018 में ऐसे करें पूरी

Saturday, Dec 02, 2017 - 02:09 PM (IST)

सूर्य एकमात्र प्रत्यक्ष देवता हैं, इनके कारण जीवन की उत्पति हुई है। ये ही संपूर्ण संसार में एकमात्र जीवन स्त्रोत हैं। जिनसे ग्रह और उपग्रह ऊर्जा पाकर उस ऊर्जा का पुन: उतर्सजन करते हैं। इसी कारण सूर्य को भग कहा जाता है। सूर्य से ही ताप, वर्षा और वायु का संचालन होता है। इसी कारण इन्हें ब्रह्म, विष्णु और महेश का ब्रह्म स्वरूप कहा गया है। वर्ष 2017 में सूर्य की विभिन्न ग्रहों के साथ युति हुई और सूर्य ही इस वर्ष के अधिपति कहलाए। सूर्य वर्तमान में वृश्चिक से धनु राशि की ओर अग्रसर हो रहे हैं। वर्ष 2017 और 18 के संधिकाल में सूर्य गुरू की राशि में रहेंगे तथा शनि से संबंध बनाएंगे। जिस कारण संसार में आर्थिक और सामाजिक स्तर पर उथल-पुथल होने की संभावना है। 2018 में सूर्य के शुभ प्रभाव प्राप्त करने के लिए तथा सूर्य को बलवान बनाने के लिए करें ये उपाय और बन जाएं फेमस।


तांबे के ताविज में सूर्य यंत्र को डालकर बाजू में बांधने से सामाजिक ख्याति और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।


आयु में वृद्धि के लिए हर रविवार सूर्य को गूगल से धूप दें।


शहद मिले दूध से सूर्य को अर्घ्य देने से संसारिक संबंध ठीक होते हैं।


सूर्य पर आंवला चढ़ाकर बच्चों में बांटने पर निसंतान को संतान मिलती है।


सूर्य पर अंजीर चढ़ाकर किसी नवविवाहिता को भेंट करने पर प्रेम में सफलता मिलती है।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Advertising