आरएलए में वाहनों पर तीन दिन के भीतर हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने की तैयारी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 06, 2017 - 07:49 PM (IST)

चंडीगढ़ : जिन वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है। उन्हें ज़्यादा परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। अब पहले पर्ची कटवाएं, अगले 3 दिन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं। आरएलए की ओर से अब तीन दिन में हाई सिक्योरिटी प्लेट लगा दी जाएगी। आरएलए में दो दिसंबर से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के काउंटर मई 2016 में बंद हो गए थे।

 

ये 2 दिसंबर को दोबारा लगना शुरू हो गए हैं। अब आरएलए की सेक्टर-17, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और सेक्टर-42 स्पोर्ट्स ग्राउंड स्थित यूनिट में पर्ची तीन दिन में मिल जाएगी। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगने के कारण वाहन मालिकों को अलग नंबर लगाने पड़ते थे।  रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटीने वाहनों पर तीन दिन के भीतर हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने की तैयारी कर ली है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News