राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर उत्तराखंड कांग्रेस में हर्ष

Monday, Dec 11, 2017 - 06:42 PM (IST)

देहरादून : उत्तराखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के कांग्रेस का निॢवरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर खुशी मनाई। प्रदेश पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटी तथा राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी तथा ढोल की थापों पर जमकर नाचे। गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश पार्टी प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि राहुल गांधी लम्बे समय से पार्टी संगठन में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे तथा उनके अध्यक्ष बनने के बाद अब पार्टी और मजबूत होगी।  

Advertising