देश का सोना आयात 53 प्रतिशत बढ़ा

Thursday, Jan 18, 2018 - 11:02 AM (IST)

नई दिल्ली : बीते साल देश में सोने का आयात 53 प्रतिशत बढ़कर 846 टन रहा। एम.एम.टी.सी.-पी.ए.एम.पी. इंडिया के अनुसार मजबूत घरेलू मांग तथा वैश्विक स्तर पर निचले दामों की वजह से सोने का आयात बढ़ा है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उपभोक्ता भारत ने 2016 में 550 टन सोने का आयात किया था।  एम.एम.टी.सी.-पी.ए.एम.पी. इंडिया के अध्यक्ष (विपणन) विपिन रैना ने कहा, ‘‘2017 में सोने के आयात में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है।

आयात 846 टन रहा है।’’ रैना ने कहा कि मजबूत त्यौहारी मांग तथा शादी-ब्याह के मौसम की मांग तथा आकर्षक वैश्विक कीमतों की वजह से पीली धातु का आयात बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर सोने के दाम उस दौरान 1,200 से 1,300 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। अब ये 1,330 डॉलर प्रति औंस पर हैं। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि जुलाई, 2017 में वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) लागू होने के बाद सोने की मांग कुछ प्रभावित हुई है। सोने पर 3 प्रतिशत जी.एस.टी. लगाया गया है।   
 

Advertising