GDP के आंकड़े तय करेंगे बाजार की दिशा

Sunday, Nov 26, 2017 - 12:13 PM (IST)

मुंबईः वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) के तहत 200 से ज्यादा वस्तुओं पर करों की दर कम करने के बाद बीते सप्ताह भी घरेलू शयेर बाजारों में बढ़त का क्रम जारी रहा। मजबूत निवेश धारणा के दम पर प्रमुख सूचकांकों में एक प्रतिशत की तेजी रही। आने वाले सप्ताह पूर्वाद्र्ध में बाजार में तेजी का क्रम बरकरार रह सकता है। उत्तराद्र्ध में जारी होने वाले आर्थिक आंकड़े बाजार की दिशा तय करेंगे।

गत सप्ताह सोमवार को सैंसेक्स 17.10 अंक चढ़कर करीब तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 33,359.90 अंक पर और निफ्टी 15.15 अंक की तेजी के साथ डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 10,298.75 अंक पर पहुंच गया। मंगलवार को  सैंसेक्स में 118.45 अंक, बुधवार को 83.20 अंक और गुरुवार को 26.53 अंक की बढ़त में रहा।  शुक्रवार को लगातार सातवें दिन घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही। सैंसेक्स 91.16 अंक चढ़कर 33,679.24 अंक पर और निफ्टी 40.95 अंक की तेजी के साथ 10,389.70 अंक पर पहुंच गया। यह दोनों का 06 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। 

Advertising