अमरीका में पाक के अत्याचारों का विरोध

Tuesday, Jan 16, 2018 - 03:12 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमरीका में मुहाजिर लोगों के एक समूह ने पाकिस्तान में राज्य प्रायोजित अत्याचार के खिलाफ  मुक्त कराची अभियान की शुरुआत की। लोगों का आरोप है कि बंदरगाह शहर कराची में इनके समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर राज्य प्रायोजित अत्याचार किए जा रहे हैं।

छोटे ट्रकों और करीब छह कारों में सवार होकर हाथ में मुक्त कराची के बैनर लिए लोगों ने यहां ऐतिहासिक मार्टिन लूथर परेड में हिस्सा लिया। वे कराची में मुहाजिर तथा अन्य जातीय समुदायों के खिलाफ कथित राज्य प्रायोजित अत्याचारों पर जागरूकता बढ़ा रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपने मुद्दे उठाने के लिए कांग्रेस सांसद, नीति निर्माताओं और यहां तक कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात करेंगे। मुहाजिर उन उर्दू भाषी प्रवासियों को कहा जाता है जो वर्ष 1947 में भारत से पाकिस्तान आए और बड़ी संख्या में  सिंध प्रांत में बस गए। 

Advertising