लंदन में 4 लोगों की चाकूओं से गोद कर हत्या, 1 गंभीर

Tuesday, Jan 02, 2018 - 03:35 PM (IST)

लंदनः लंदन में पिछले 24 घंटे के भीतर अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की चाकूओं से गोद-गोद कर हत्या कर दी गई है।  स्कॉटलैंड यार्ड ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर हमलावरों ने 17,18 और 20 वर्ष के  2 युवाओं को निशाना बनाया।

रविवार को लंदन में एनफील्ड के लार्मंस रोड पर सुबह साढ़े ग्यारह बजे, वेस्ट हेम में मेमोरियल एवेन्यु पर सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर और टुल्से हिल में नोरवुड रोड पर रात 10 बजकर 40 मिनट पर अलग-अलग घटनाएं हुईं।

 लंदन के ओल्ड स्ट्रीट में बार्थोलोम कोर्ट पर नववर्ष के दिन हुई एक अन्य घटना में घायल हुए पांचवे व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर है।  मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि इन मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

Advertising