...और पार्किंग को लेकर महिलाओं के साथ भिड़ पड़े पूर्व पार्षद

Monday, Nov 13, 2017 - 08:11 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): सैक्टर-26 स्थित डिस्पैंसरी में गाड़ी की पार्किंग को लेकर पूर्व पार्षद सतप्रकाश अग्रवाल की महिला स्टाफ से बहस हो गई। महिला स्टाफ माया ने इसके बाद पुलिस को जानकारी दी और मौके पर पी.सी.आर. जवान पहुंचे। महिला स्टाफ ने आरोप लगाया कि मनोनित पार्षद अपनी गाड़ी डिस्पैंसरी के अंदर खड़ी करने को लेकर बहस करने लगे। सैक्टर-26 पुलिस स्टेशन से हैड कांस्टेबल मौके पर पहुंचे। महिला माया ने सतप्रकाश अग्रवाल पर मिसबिहेव के आरोप लगाए। दोनों पक्ष सैक्टर-26 पुलिस स्टेशन में पहुंचे लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 


जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार सुबह की है। सैक्टर-26 स्थित डिस्पैंसरी में काम करने वाली महिला माया ने पुलिस शिकायत देकर आरोपी लगाया कि पूर्व पार्षद सतप्रकाश अग्रवाल ने उनसे मिसबिहेव किया। उन्होंने गाड़ी को डिस्पैंसरी के बाहर लगाने के लिए कहा था। इस पर पूर्व पार्षद ने अपना रौब दिखाकर उसे नौकरी तक निकलवाने की धमकी दे डाली थी। महिला ने शिकायत पुलिस को दी। पी.सी.आर. और सैक्टर-26 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बढ़ता देख पुलिस दोनों पक्षों को पुलिस स्टेशन ले गई। सैक्टर-26 थाना प्रभारी जसपाल भुल्लर ने बताया कि शिकायत आई थी लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 

Advertising