सउदी अरब में लेबनान प्रधानमंत्री को लेकर अनोखा प्रदर्शन

Saturday, Nov 11, 2017 - 01:20 PM (IST)

रियादः लेबनान में पीएम साद अल-हरीरी को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां लोग पीएम साद अल-हरीरी के पोस्टर लगाकर सऊदी अरब से मांग कर रहे हैं कि हमारा पीएम वापस करो। उन्हें शक है कि अल-हरीरी को अरब ने उनकी इच्छा के बगैर रोक रखा है। दरअसल लेबनान के पीएम अल-हरीरी एक हफ्ते पहले सऊदी अरब की राजधानी रियाद गए थे। जाते ही उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए वहीं से टीवी पर अपना इस्तीफा पढ़ दिया था।

इसके बाद से वो लापता हैं। लेबनान की सरकार को भी साद के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेबनान की राजधानी बेरूत में लोगों ने मार्च निकालकर अरब से अपील की है कि उनके पीएम को वापस भेजा जाए। इस पर अरब सरकार का कहना है कि-   साद को नहीं रोका गया है। कल ही वो रियाद से अबूधाबी जा चुके हैं।' लेबनान और सऊदी अरब के बीच पिछले काफी समय से तनाव की स्थिति बनी है। साद के लापता होने के बाद ये तनाव बढ़ गया है।

दरअसल ये समस्या सऊदी अरब और लेबनान नहीं, बल्कि पूरे मिडिल ईस्ट की है। लेबनान की सरकार में यमन के संगठन हिज्बुल्ला का भी दखल रहा है। हिज्बुल्ला को सऊदी अरब अपने खिलाफ युद्ध छेड़ने वाला संगठन मानता है। इसलिए अरब और लेबनान के बीच तनाव बढ़ गया। इधर हिज्बुल्ला ने भी लेबनान की सरकार पर हावी होना शुरू कर दिया। दबाव बढ़ता देख लेबनान के पीएम हरीरी सऊदी अरब चले गए। वहीं से उन्होंने टीवी पर लाइव आकर अपना इस्तीफा पढ़ दिया। इस्तीफे में अल-हरीरी ने कहा कि उन्हें अपने देश में हिज्बुल्ला से जान का खतरा है। बस इसी इस्तीफे के बाद से वो लापता है।

Advertising