जापान में चलती बुलेट ट्रेन में आई दरार

Wednesday, Dec 13, 2017 - 12:51 PM (IST)

टोक्योः जापान में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया क्योंकि जांचकर्ताओं ने ठीक समय पर बुलेट ट्रेन में एक दरार का पता लगा लिया। इस दरार की वजह से ट्रेन पटरी से उतर सकती थी। जापान में परिवहन के इस लोकप्रिय संसाधन में पहली बार इस तरह की 'गंभीर घटना' हुई है।

 बुधवार को जापान के ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि बुलेट्र ट्रेन ‘शिन्कान्सेन’ में एक दरार पाई गई है जिसके चलते ट्रेन पटरी से उतर सकती थी और एक बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, यह इस तरह की जापान बुलेट ट्रेन की पहली बड़ी घटना है। सोमवार को जब दक्षिणी जापान के एक स्टेशन के बाहर लाई गई तो शिन्कान्सेन बुलेट ट्रेन में सवार यात्रियों ने कुछ चीजें जलने की गंध आने और अजीब सी आवाज़ सुनाई देने की शिकायत की। 

ट्रेन को सैंट्रल जापान में नागोया स्टेशन के बाद रोकी गई और जब उसकी जांच की गई तो चेसिस में बड़ी दरार देखी गई और उसका तेल भी लीक कर रहा था।  इस ट्रेन के अंदर करीब एक हजार से ज्यादा लोग सवार थे और वे सभी सुरक्षित दूसरे ट्रेन से अपनी आगे की यात्रा की। जापान ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड के अधिकारियों ने कहा- हमने इसे एक बड़ी घटना मानते हैं क्योंकि यह एक असामान्य मामला है। इसके चलते एक बड़ा हादसा हो सकता था।
 

Advertising