6 करोड़ में खरीदा बंगला, हकीकत जान उड़ गए दम्पति के होश

punjabkesari.in Sunday, Nov 05, 2017 - 11:33 AM (IST)

लंदनः एक दंपति  ने  5 बैडरूम वाला एक बंगला खरीदा, लेकिन जब उसकी हकीकत पता चली तो उनके होश उड़ गए। जब उन्होंने बंगला खरीदा तो उन्हें  नहीं पता था कि उसमें एक रहस्यमयी बेसमेंट भी है।   यह एक परमाणु बंकर था, जिसे शीत युद्ध के दौर में बनाया गया था। रिचर्ड असारे-जॉय (47) ने ग्रामीण इलाकों में स्थित पांच बेडरूम वाले इस बंगले को ऑनलाइन खरीदा था। हालांकि, उन्हें नहीं पता था कि इस घर में एक रहस्यमयी बंकर भी है, जो परमाणु हमला झेल सकता है।
PunjabKesari
यह बंगला 1963 में रॉयल ऑब्जर्वर कार्प्स (आरओसी) का सैंटर हुआ करता था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के विमानों पर यहां से नजर रखी जाती थी। मगर, जब नया बंकर बनाया गया था, तो इसे तोड़ दिया गया था। इसे मुख्यालय की तरह बनाया गया था, जहां सैनिकों ने करीब 30 सालों में परमाणु विनाश की आशंका को देखते हुए योजना बनाई थी।
PunjabKesari
इस बंकर को एक मीटर चौड़ी दीवार से बनाया गया था। इसमें बैडरूम, कैंटीन, जनरेटर सहित कई सुविधाएं थीं। बाद में जब इसे जब इसे घर में बदल गया, तो इसमें पांच बेडरूम, तीन रिसेप्शन रूम और जिम हॉल निकले थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News