शिमला से भी ज्यादा बढ़ेगी ठंड, बारिश से तरबतर हुई दिल्ली

Tuesday, Jan 23, 2018 - 02:01 PM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली में ठंड की मार को बारिश ने बढ़ा दिया है। यहां आज सुबह से ही बादल छाये हुए थे जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । इसके साथ ही मंगलवार शाम को बारिश की संभावना के बीच तापमान में और कमी आने का अंदेशा लगाया जा रहा है। हल्की बारिश के चलते रात ही नहीं  दिन में भी ठंड़ बढ़ सकती है।

 

दरअसल मौसम विभाग की माने तो मौसम में बदलाव सुबह से ही देखने को मिलेगा। वहीं, बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

 

इसके साथ ही ठंड का आलम यह है कि सोमवार को दिल्ली, शिमला से भी अधिक ठंडी रही। बता दें कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शिमला में यह 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार सर्दियों के दौरान शिमला में बर्फबारी में भी कुछ कमी आई है।12 दिसंबर के बाद से शिमला में बर्फ नहीं पड़ी है, जबकि हिमालय से आ रहीं बर्फीली हवाएं दिल्ली में ठिठुरन कम नहीं होने दे रही हैं। 

Advertising