9वें फ्लोर से गिरी महिला, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

Sunday, Dec 17, 2017 - 12:19 PM (IST)

बीजिंगः थोड़ी से ऊंचाई से गिरने के बाद भी लोगों को काफी चोटें आती हैं, लेकिन  अगर कोई बिल्डिंग के 9वें फ्लोर से गिर  कर ऊभी मौत को मात दे जाए तो उसे चमत्कार ही कहा जाएगा क्योंकि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद किसी का जिंदा बच पाना नामुमकिन सा लगता है। लेकिन चीन में ऐसी ही एक घटना घटी है, जिसमें एक महिला 9वें फ्लोर से गिरती है और उसे मामूली चोट ही आती है।

दरअसल, चीन में एक महिला बहुमंजिला होटल के 9वें फ्लोर फिर दूसरे फ्लोर से गिरती है और फिर भी बच जाती है । इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बिल्डिंग के 9वें फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर जा गिरती  है।  इसके बाद होटल के नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। दूसरे मंजिल से महिला फिर गिरने वाली थी कि इस बात का अंदाजा वहां मौजूद लोगों को हो गया। जिसके बाद लोग उस महिला को कैच करने के लिए इकट्ठा हो गए और गिरने पर महिला को लपक कर बचा लिया। घटना की सूचना पर पुलिस और आपातकालीन सेवाएं की टीम भी वहां पहुंच गई। 

Advertising