कैटेलोनिया के अपदस्थ राष्ट्रपति 4 पूर्व मंत्रियों समेत सशर्त रिहा

Monday, Nov 06, 2017 - 05:29 PM (IST)

ब्रुसेल्स: बेल्जियम के एक न्यायाधीश ने कैटेलोनिया के अपदस्थ राष्ट्रपति कार्ल्स पुईग्देमोंत और 4 पूर्व मंत्रियों को आज सशर्त रिहा कर दिया। इससे पहले स्पेन ने उनकी गिरफ्तारी के लिए ईयू वारंट जारी किया था। अभियोजकों से मिली जानकारी के मुताबिक पुईग्देमोंत और चार पूर्व मंत्रियों ने खुद को बेल्जियम पुलिस के हवाले कर दिया था जिन्हें करीब 15 घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

इन पांचों लोगों को अगले 15 दिन में बेल्जियम की अदालत में पेश होना होगा। पिछले महीने संसद ने आजादी की घोषणा कर दी थी जिसके बाद स्पेन ने गत सोमवार को कातालूनिया के शासन को निरस्त कर दिया था और अर्द्धस्वायत्त क्षेत्र में सीधा शासन लागू कर दिया था। इसके बाद पुईग्देमोंत और उनके कुछ मंत्री बेल्जियम चले गए थे. अदालत में उनके पेश नहीं होने पर स्पेन ने शुक्रवार को उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।

Advertising