36 की मह‍िला ने 11 साल के लड़के को किया सैक्स के लिए मजबूर

Thursday, Nov 09, 2017 - 02:55 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन में एक महिला को 11 साल के बच्चे  को अपने साथ जबरदस्ती सैक्स करने के लिए मजबूर करने पर 15 साल कैद की सजा सुनाई गई है। घटना ब्रिटेन के मैनचेस्टर की है। मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए इस अपराध को जघन्य माना है।

महिला डॉन डेविस (36)पर आरोप था कि उसने पीड़ित लड़के को कई बार प्रताड़ित किया और उसे  संबंध बनाने को  मजबूर किया। डॉन डेविस पर आरोप है कि वह लड़के को   संबंध बनाने से मना करने पर शारीरिक रूप से टॉर्चर भी करती थी। डेविस को मई 2015 में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लगभग सवा दो साल बाद कोर्ट ने इस मामले की 12 सुनवाई के बाद अपना फैसला सुनाया है।

इस मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए मीडिया को  बताया कि डेविस ने उस नाबालिग को बुरी तरह से प्रताड़ित कर रखा था। इस अधिकारी ने ये भी कहा कि डेविस ने अपनी खुशी के आगे ये भी नहीं सोचा कि उस मासूम पर क्या असर पड़ेगा।

Advertising