पाक में नवाज की पार्टी हुई शर्मसार

Sunday, Jan 14, 2018 - 11:20 AM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान में सत्तारूढ़ नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन को शर्मसार होना पड़ा है।  प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्र 'डॉन' ने बलूचिस्तान में पांच महीने के लिए मुख्यमंत्री बने PMLN-Q के नेता अब्दुल कुद्दस बिजेंजो के शपथ ग्रहण समारोह की खबर को प्रमुखता से छापा है।  खबर के मुताबिक पाकिस्तान मुस्लिम लीग कायदे आजम (PMLN-Q) के 65 सदस्यीय प्रांतीय असेंबली में महज पांच सदस्य हैं।

बताया जा रहा है कि बिजेंजो को सदन में कुल 41 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पख्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी के सैयद आगा लियाकत अली महज 13 वोट मिले। पाकिस्तान में सत्तारूढ़ नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के सदन में 21 सदस्य हैं  इसके बावजूद वह असेंबली के नेता को लेकर आम सहमति नहीं बना सकी।

 उनकी पार्टी के कई सदस्यों ने विरोधी पार्टी के बिजेंजो के पक्ष में मतदान किया। दरअसल, बिजेंजो बलूचिस्तान असेंबली के डिप्टी स्पीकर थे और उन्होंने सीएम सन्नाउल्ला जेहरी को सत्ता से हटाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस तरह बिजेंजो 5 माह के लिए बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री चुने गए।

Advertising