छात्राओं से छेडख़ानी करना मनचलों को पड़ा महंगा

Tuesday, Dec 19, 2017 - 06:15 PM (IST)

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले के सिलाव गांधी उच्च विद्यालय के छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना दो मनचलों को भारी पड़ गया। दरअसल मनचले सिलाव गांधी उच्च विद्यालय की छात्राओं को छेडऩे का प्रयास कर रहे थे, लेकिन छात्राओं के शोर मचाने पर गांव वाले  इक्ट्टा हो गए और गांव वालों ने मनचलों को पकड़ लिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों मनचलों की जमकर धुनाई कर दी, मामला यही नहीं रुका बल्कि ग्रामीणों ने दोनों मनचलों के शरीर से उनके कपड़े तक उतार डालें और उनके शरीर पर एक मुहर लगा डाली। इस मुहर में लड़की को छेडऩे की बात लिखी हुई थी।

मुहर में लिखा था कि च्मैं लड़की के साथ छेडख़ानी करता हूं। ग्रामीणों का गुस्सा यही नहीं होगा बल्कि ग्रामीणों ने दोनों मंजिलों के चेहरे पर कालिख पोत दी और दोनों को गांव में घुमाया। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसी सजा देने के बाद मनचलें किसी लड़की से छेडख़ानी करने के बाद हजार बार सोंचेंगे। 

 

Advertising