28 को चंडीगढ़ में अरिजीत सिंह बिखेरेंगे अपने सुरों का जादू, पहुंचे यहां

Tuesday, Jan 09, 2018 - 02:38 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल) : गायक अरिजीत सिंह पिछले 9 सप्ताह से अलग-अलग शहरों में म्यूजिक कंसर्ट कर रहे हैं। उनका अगला आयोजन 28 जनवरी को चंडीगढ़ में और उसके बाद 3 फरवरी को पुणे में होगा।  कोलकाता में अपनी पहली प्रस्तुति के बाद अब वे 10वें शहर से अपने इंडिया टूर का दूसरा चरण शुरू करने के वाले हैं। रॉयल स्टैग मैगा म्यूजिक अरिजीत सिंह एम.टी.वी. इंडिया टूर विजक्राफ्ट द्वारा निर्मित एक कॉन्सर्ट श्रृंखला है। अरिजीत सिंह की इस कंसर्ट सीरीज को जीमा कंसर्ट की पहल पर शुरू किया गया था। इस कंसर्ट के पहले चरण में देश के अन्य प्रमुख शहरों चंडीगढ़, पुणे, दिल्ली, अहमदाबाद बेंगलुरु, हैदराबाद, इंदौर, मुंबई और रायपुर में अपने कदम छोडऩे की तैयारी है। चंडीगढ़ और पुणे में क्रमश: 28 जनवरी और 3 फरवरी को इन कंसर्ट का आयोजन होगा। 


 

Advertising