चीनी कीमतों में 70 रुपए प्रति क्विन्टल की गिरावट

punjabkesari.in Sunday, Nov 19, 2017 - 11:00 AM (IST)

नई दिल्ली : कमजोर मांग के मुकाबले चीनी मिलों की आर्पूति बढऩे के कारण पर्याप्त स्टॉक होने के कारण बीते सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली के थोक चीनी बाजार में चीनी कीमतों में 70 रुपए प्रति क्विन्टल तक की गिरावट आई। यह लगातार तीसरे सप्ताह की गिरावट को दर्शाता है। पिछले तीन सप्ताह में चीनी कीमतों में 160 रुपये प्रति क्विन्टल की गिरावट आई है। बाजार सूत्रों ने कहा कि गन्ना पेराई सत्र शुरू होने के बाद चीनी मिलों की निरंतर आर्पूति के कारण बाजार में प्रचुर स्टॉक जमा होने से कीमतों में गिरावट आई।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा वर्ष दर वर्ष चीनी उत्पादन 26 प्रतिशत बढ़कर 2.77 करोड़ टन होने की खबर के बाद भी कीमतों पर दबाव बढ़ गई। मूल्य खंड में चीनी तैयार एम.30 और एस.30 की कीमतें 70 - 70 रुपए की गिरावट दर्शाती क्रमश: 3,780 - 3,980 रुपये और 3,770- 3,970 रुपए प्रति क्विन्टल पर बंद हुईं। इसी प्रकार चीनी मिल डिलीवरी एम.30 और एस.30 की कीमतें 50 - 50 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 3,500- 3,750 रुपए और 3,490 - 3,740 रुपए प्रति क्विन्टल पर बंद हुईं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News