फ्रांस में मनोरोगी ने कार से कुचले 3 छात्र

Saturday, Nov 11, 2017 - 10:29 AM (IST)

पेरिसः फ्रांस के शहर टूलूज में एक मानसिक रोगी ने 3 छात्रों को कार से रौंद दिया। इनमें से 2 छात्रों की हालत गंभीर है। टूलूज के प्रोसिक्यूटर पियरे येवेस कोलेलियू ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। उसने इस घटना को जानबूझकर अंजाम दिया है। हमला सिटी ऑफ ब्लेगनेक के यूनिवर्स‍िटी कैंपस के पास हुआ। ड्राइवर ने घटना को खुद अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही फ्रांस में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

इससे पहले पिछले महीने फ्रांस के मार्सिले स्टेशन पर एक शख्स ने चाकू घोंपकर 2 लोगों की हत्या कर दी थी। स्टेशन पर मौजूद सुरक्षा बल ने हमलावर को गोलियों से भून दिया था। इस हमले के पीछे पुलिस को आंतकी संगठन का हाथ होने का शक था। वहीं पिछले साल फ्रांस के नीस में बासटील डे के जश्न के दौरान एक शख्स विस्फोटकों से लदे ट्रक को भीड़ में ले जा घुसा था। इस घटना में 84 लोगों की मौत हो गई थी। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने इस ट्रक हमले को आतंकवादी हमला करार दिया था। 

Advertising