फ्रांस में दफनाए जाएंगे शहीद 2 भारतीय सैनिक

Sunday, Nov 12, 2017 - 10:34 AM (IST)

पेरिसः पहले विश्वयुद्ध में शहीद 2 भारतीय सैनिक फ्रांस में दफनाए जाएंगे। दोनों शहीदों का अवशेष पिछले वर्ष एक उत्खनन में मिला था। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद हो गए गढ़वाल राइफल्स के दो भारतीय जवानों को पूरे सैनिक सम्मान के साथ रविवार को फ्रांस में दफनाया जाएगा।

पिछले वर्ष 20 सितंबर को पेरिस से करीब 230 किलोमीटर दूर रिचेबर्ग गांव के दक्षिणी हिस्से में उत्खनन के दौरान भारतीय सैनिकों का अवशेष मिला था। उत्खनन वाली जगह लैवेंटिए सैनिक कब्रिस्तान के समीप है। अवशेष के साथ मिले सामान से दोनों की पहचान 39वीं रॉयल गढ़वाल राइफल्स के शहीद जवानों के रूप में हुई।

ऐसे वीरों की कब्रों की देखरेख करने वाले कामनवेल्थ वार ग्रेव्स कमीशन ने फ्रांस के अधिकारियों और फ्रांस में भारतीय दूतावास के साथ परामर्श किया। इसके बाद दोनों शहीद सैनिकों को लैवेंटिए सैनिक कब्रिस्तान में दफन करने का फैसला लिया गया।

Advertising