2000 साल पुरानी रोमन सूर्य घड़ी मिली

Sunday, Nov 12, 2017 - 12:27 PM (IST)

लंदन: इटली में एक सिनेमाघर की खुदाई के दौरान 2000 साल पुरानी रोमन सूर्य घड़ी मिली है जो पूरी तरह से ठीक है और इस पर कुछ अंकित भी है। यह जानकारी कैंब्रिज के वैज्ञानिकों ने दी।

खास बात यह है कि सूर्य घड़ी करीब दो हजार साल तक बिना किसी नुकसान के बनी रही और इस पर लिखे लैटिन भाषा के दो शब्दों से शोधकर्ताओं को इसे बनाने वाले व्यक्ति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। सूर्य घड़ी रोम के शहर इंटेरामना लिरेनास में मिली जिसे ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने खोजा।यह खोज एक सिनेमाघर के प्रवेश द्वार के सामने खुदाई के दौरान मिली।

Advertising