चीन से 10 गुना प्रदूषित हुई दिल्ली, डॉक्टरों ने कहा- ये हैल्थ इमरजेंसी

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2017 - 10:02 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली में प्रदूषण इमरजेंसी लेवल पर है। गुरुवार सुबह दिल्ली के पंजाबी बाग में एयर क्वालिटी इंडेक्स 799 था। जो चीन की तुलना में तकरीबन 10 गुना है। आमतौर पर बीजिंग को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में गिना जाता है लेकिन दिल्ली अब बीजिंग से भी ज्यादा जानलेवा हो गई है। विशेषज्ञों ने नई दिल्ली की इस स्थिति को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है।

प्रदूषण से दिल्ली गैस चैंबर बन गई है। गुरुवार सुबह दिल्ली के लोधी रोड पर पीएम-10 और पीएम 2.5 दोनों ही 500 रिकॉर्ड किए गए। जबकि आनंद विहार स्टेशन पर प्रदूषण का स्तर लिमिट से 10 गुना ज्यादा था। हालांकि प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार 13 नवंबर से 17 नवंबर तक फिर से ऑड-ईवन लागू कर दिया है। साथ ही स्कूलों में पहले छुट्टी घोषित कर दी गई है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने रविवार तक स्कूल बंद रखे जाने की घोषणा की थी। 

सरकार कराएगी कृतिम बारिश तो मैराथन ट्रक धुला रहा नमक से
इस चिंताजनक वायु प्रदूषण की स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने कुछ बड़े कदम उठाए हैं। इसके तहत सिविल निर्माण पर पाबंदी, ट्रकों की आवाजाही पर रोक, कोयला जलाने पर रोक का फैसला लिया गया है। वहीं, हेलिकॉप्टर से आर्टिफिशियल बारिश भी कराई जाएगी। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पर्यावरण मंत्री, विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ बैठक में ये फैसले लिए। वहीं,19वीं अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन के आयोजकों ने कहा कि वे पूरे हालात पर निगरानी बनाए हुए हैं। इसके अलावा प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए, 21 किलोमीटर के ट्रैक को नमक के साथ मिश्रित पानी के साथ धोने में लेंगे हैं।  

जहरीले स्मॉग से दिल्ली के 30 हजार लोगों को जान
सर गंगा राम अस्पताल में फेफड़े के सर्जन अरविंद कुमार ने कहा," आज के हालात की स्थिति सबसे खराब है जो मैंने अपने 35 वर्षों में दिल्ली के शहर में देखी है। डॉक्टर के तौर पर मुझे कोई समस्या नहीं है कि आज एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति है यदि आप लोगों की रक्षा करना चाहते हैं, तो हमें लोगों को दिल्ली से निकासी के आदेश देने चाहिए। साथ ही सभी स्कूलों को बंद करना सभी कार्यालयों को बंद कर देने चाहिए।" वहीं, एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने दिल्ली के स्मॉग की तुलना 1952 की 'ग्रेट स्मॉग ऑफ लंदन' से की । उन्होंने स्मॉग को 'साइलेंट किलर' बताया है। उनके मुताबिक, इस जहरीले स्मॉग से दिल्ली के 30 हजार लोगों को जान का खतरा है। 

आरोप-प्रत्यारोप में लगे राजनीतिक दल
हालांकि इस दौरान सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्यों के किसानों को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब के किसान फसल के अवशेषों को जलाने का काम करते हैं। वहीं, केंद्रीय पर्यावरण तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की खराब स्थिति और इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाने के लिये केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लिया। वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री राय ने कहा कि प्रदूषण जनित धुंध की चपेट में अकेली दिल्ली ही नहीं घिरी है। इसका दायरा उत्तर प्रदेश में लखनऊ से लेकर समूचे पंजाब और हरियाणा सहित पाकिस्तान के लाहौर तक फैला है।

वायु गुणवत्ता                                                   रेंज                  रंग

अच्छा                                                             0- 50            हरा
ठीक-ठाक                                                      51-100          पीला
संवेदनशील लोगों के लिए ख़राब                       101-150        नारंगी
सेहत के लिए ख़राब                                       151-200        लाल
सेहत के लिए बहुत खराब                                201-250      बैंगनी
सेहत के लिए खतरनाक                                 251-300       मरून

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News