राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर सर्वकर्मचारी संघ ने भरी हुंकार

Wednesday, Sep 02, 2015 - 12:54 AM (IST)

कुरुक्षेत्र : मंगलवार को सर्वकर्मचारी संघ कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष संत कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल करने के लिए बीज विकास निगम, पैराकीट, मार्कीट बोर्ड, वेयरहाऊस, सिंचाई, कृषि विभाग सचिवालय, नगरपालिका, हुडा, रोडवेज, बिजली, एन.आई.टी., स्वास्थ्य, शिक्षा, मत्स्य विभाग, नीलकंठ यात्री निवास, मलेरिया, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, पशुपालन व कुंटिया आदि संगठनों में कर्मचारियों को सम्बोधित किया और हड़ताल को सफल करने की तैयारियों का जायजा लिया। 
 
स्टूडैंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (एस.एफ.आई.) के नेतृत्व में होने वाली कल की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए कुरुक्षेत्र जिला कमेटी की अगुवाई में जिले के 3 महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में हड़ताल को लेकर प्रचार किया गया जिसके दौरान विभिन्न महाविद्यालय में बड़ी सभाओं का आयोजन कर प्रचार किया। जिला सचिव सुरेंद्र ने बताया कि सरकार का निजीकरण व ठेका प्रथा को बढ़ावा देना व सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के कारण विद्याॢथयों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण फीसों में लगातार बढ़ौतरी, शिक्षकों व गैरशिक्षकों के रिक्त पदों का न भरना व कांट्रैक्ट के नाम पर शोषण किया जा रहा है।
 
इससे शिक्षा की गुणवत्ता में कमी आ रही है और विद्याॢथयों को निजी संस्थानों में आॢथक व मानसिक शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। 
विश्वविद्यालय के एस.एफ.आई. के अध्यक्ष पवन ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की कक्षाओं में विद्याॢथयों को हड़ताल को लेकर सम्बोधित किया। 
Advertising