योग एवं आयुर्वेद को बढ़ावा दिया जाएगा : स्वामी रामदेव

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2015 - 01:29 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (धमीजा): स्वामी रामदेव ने कहा कि चीन की तरह जनसंख्या पर रोक लगनी चाहिए। आज देश में जनसंख्या में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है जोकि ङ्क्षचताजनक है। मेरा उद्देश्य अल्पसंख्यकों पर कटाक्ष करना नहीं, बल्कि वैदिक सनातन संस्कृति को बचाना है। यहां पत्रकारों से स्वामी रामदेव ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं को सामाजिक कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए। वेद और आयुर्वेद के प्रचार की बेहद आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में वेद प्रचार करने के लिए जनजागरण अभियान शुरू किया जा रहा है।
 
हर जिले में इसके लिए प्रचार किए जा रहे हैं। आगामी योजनाओं बारे उन्होंने बताया कि योग एवं आयुर्वेदको बढ़ावा दिया जाएगा। उनके साथ विधायक सुभाष सुधा, पवन सैनी, राममेहर शास्त्री, पाला राम, सोना वर्मा, संजीव व नरेंद्र चौहान आदि मौजूद थे। स्वामी रामदेव शनिवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के अभिनंदन समारोह में भाग लेने आए थे। वह विशेष हैलीकॉप्टर से कु.वि. हैलीपैड पर पहुंचे। 
 
उनको शोभायात्रा के माध्यम से गुरुकुल में मंच तक लाया गया। स्वामी रामदेव ने कहा कि आचार्य देवव्रत की नियुक्ति के समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा संगठन सचिव रामलाल ने हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाने पर आचार्य देवव्रत के नाम आने के बारे में पूछा तो उन्होंने तुरंत सहमति दी और कहा कि आचार्य देवव्रत लगन एवं मेहनत से योग, आयुर्वेद, वैदिक संस्कृति एवं शिक्षा के प्रचार-प्रसार में व्यापक योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टïर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News