खन्ना पुलिस ने कार चोरी करने वाले किए 2 काबू

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 02:17 PM (IST)

खन्ना (कमल): पुलिस जिला खन्ना ने चंडीगढ़ से कार चोरी करने वाले 2 व्यक्तियों को समराला थाने के इलाके में काबू कर लेने का दावा किया है। जिला पुलिस प्रमुख ध्रुव दहिया ने बताया कि माननीय डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा, लुधियाना रेंज के डी.आई.जी. रणबीर सिंह खटड़ा के दिशा निर्देशों अनुसार नशा तस्करों को काबू करने के लिए शुरू की मुहिम दौरान एस.पी. (आई) जसवीर सिंह, डी.एस.पी. (आई) जगविन्द्र सिंह चीमा, डी.एस.पी. समराला हरसिमरत सिंह शेतरा, थाना समराला के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर मनजीत सिंह, सहायक थानेदार बलजिन्द्र कुमार समेत पुलिस पार्टी चावा रोड समराला पर गश्त कर रहे थे तो खास मुखबिर ने बताया कि 26 अगस्त को जिस होंडा सिटी गाड़ी से समराला में एक्सिडैंट किया था और गाड़ी भी समराला पुलिस के कब्जे में है। 

उन्होंने बताया कि उक्त गाड़ी को सुखदीप सिंह पुत्र मेहर सिंह और भरपूर सिंह पुत्र स्वर्न सिंह वासियान दिवाला तहसील समराला (लुधियाना) की तरफ से 10 अगस्त को इलांटे माल चंडीगढ़ के पास से गन प्वाइंट पर छीना था, इस सम्बन्धित चंडीगढ़ के थाना इंडस्ट्री एरिया चंडीगढ़ में भी मामला दर्ज किया गया था, उन्होंने बताया कि थाना समराला के सहायक थानेदार बलजिन्द्र कुमार की तरफ से थानेदार नवीन कुमार को साथ लेते दाना मंडी चावा रोड समराला में नाकाबंदी दौरान उक्त कथित दोषियों को गिरफ्तार किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News