शहर में चोरों ने फिर दी दस्तक, रैडीमेड कपड़ों की दुकान पर किया हाथ साफ

Sunday, Mar 03, 2024 - 03:05 PM (IST)

कठुआ: चोरों ने एक बार फिर शहर में दस्तक देते हुए सनसनी फैला दी है। चोरों ने थाने से 200 मीटर की दूरी पर मुख्य बाजार में स्थित कार्तिक रैडीमेड की दुकान से महंगे रैडीमेड गारमैंट पर हाथ साफ कर लिया है। चोर दुकान के ऊपर बनी माऊंटी से सटी दीवार को तोड़ वहां लगे दरवाजे को खोलने के बाद भीतर घुसे थे। दुकानदार के अनुसार उसने जैसे ही सुबह दुकान खोली तो भीतर सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें आभास हुआ कि चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि उनका एक लाख रुपए के आसपास का नुक्सान हुआ है। पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कइयों के चेहरे कैद हुए हैं।

वहीं, स्थानीय समाजसेवी महेंद्र सिंह ने कहा कि यहां चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार सी.सी.टी.वी. फुटेज भी पुलिस को सौंपी है, परंतु अभी तक कई मामलों तक पुलिस पहुंच नहीं पाई। उन्होंने मांग की कि पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए उच्च स्तर पर अभियान चलाए।

ये भी पढ़ेंः- बारिश का कहर, मकान ढहने से मां सहित 3 बच्चों की मौत

Neetu Bala

Advertising