अवैध प्रवासियों को वापस भेजा जाना चाहिए: कर्नाटक के गृह मंत्री

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 05:14 PM (IST)

बेंगलुरु, 10 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बुधवार को कहा कि अवैध प्रवासियों और तय समय से अधिक समय तक देश में रहने वाले विदेशियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में उनके देश वापस भेजा जाए।

मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में बयान दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी देश में अधिक समय तक रुकने वाले अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजा जाना चाहिए क्योंकि वे राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में लिप्त हो कर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।’’
विज्ञप्ति के मुताबिक, कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद ने मंत्री को ऐसे अवैध विदेशियों को हिरासत में रखने के लिए मौजूदा केंद्रों की क्षमता तत्काल बढ़ाने की जरूरत से भी अवगत कराया।

सूद ने यह भी कहा कि बांग्लादेश से आये लोगों समेत विदेशी नागरिकों को जेल में नहीं रखा जा सकता बल्कि उन्हें नियमों के अनुसार अलग केंद्रों में रखना होता है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News