कोविड-19: कर्नाटक में 31,531 नए मामले आए, 403 मौतें हुईं

punjabkesari.in Sunday, May 16, 2021 - 10:16 PM (IST)

बेंगलुरु, 16 मई (भाषा) कर्नाटक में कोविड​​-19 के 31,531 नए मामले सामने आए और 403 लोगों की मौत हुई, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की कुल संख्या 22,03,462 हो गई और अब तक 21,837 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।
दिन में 36,475 मरीजों को छुट्टी भी मिली।
31,531 नए मामलों में से 8,344 अकेले बेंगलुरु शहर के हैं।
विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि 16 मई की शाम तक, राज्य में कुल मिलाकर 22,03,462 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें 21,837 मौतें हुई हैं और 15,81,457 लोग ठीक हो चुके हैं।
राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 6,00,147 है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News