कर्नाटक राज्य पुलिस बल में खिलाड़ियों के लिए दो फीसदी कोटा

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 03:21 PM (IST)

बेंगलुरु, 21 मार्च (भाषा) कर्नाटक के प्रतिभासम्पन्न खिलाड़ियों को राज्य पुलिस बल में अब दो फीसदी आरक्षण मिलेगा। कर्नाटक सरकार ने इस बाबत अंतिम अधिसूचना जारी की है।

ये विशेष नियम पिछले वर्ष बनाए गए थे तथा इन्हें राज सूचना-पत्र में तीन मार्च को अधिसूचित किया गया।

अधिसूचना के मुताबिक, कर्नाटक राज्य पुलिस सेवाओं में लागू किए गए इन विशेष नियमों के चलते अब खिलाड़ियों को पुलिस कांस्टेबल, उप निरीक्षक तथा पुलिस उपाधीक्षक पद पर सीधे भर्ती किया जा सकेगा।

गृह मंत्री बसवराज बोम्मई तथा पुलिस महानिदेशक प्रवीन सूद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘पुलिस विभाग में खिलाड़ियों की भर्ती संबंधी अंतिम अधिसूचना अंतत: प्रकाशित हुई।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News