पत्नियों के साथ पति और बच्चे भी फ्री !

Sunday, Aug 30, 2015 - 12:49 AM (IST)

गुहला-चीका (पंकेस) : हरियाणा सरकार ने जहां सरकारी बसों में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं व बच्चों का किराया मुफ्त कर वाहवाही लूटने का काम किया है, वहीं हरियाणा सरकार की तर्ज पर आटो यूनियन बलबेहड़ा ने भी रक्षाबंधन के पर्व पर सभी का किराया माफ कर समाजसेवा का उदाहरण पेश किया है।
 
आटो यूनियन के सदस्य नफिया राम, पाला राम, सुभाष, रामनिवास, काला, गुगा राम, बुढ़ा राम आदि ने बताया कि सरकार ने तो केवल महिलाओं व बच्चों का किराया बसों में माफ किया है लेकिन उन्होंने रक्षाबंधन के त्यौहार पर आज चीका से बलबेहड़ा तक महिलाओं, पुरुषों व बच्चों सभी का एक दिन के लिए किराया माफ किया है। आटो चालकों द्वारा रक्षाबंधन के त्यौहार पर किराया न लेने पर ग्रामीणों ने भी आटो चालकों की खूब प्रशंसा की।
 
Advertising