एक क्लिक से जानें, लड़क‌ियों के ऐसे राज जो वे कभी किसी को नहीं बताती

Saturday, Oct 31, 2015 - 01:53 PM (IST)

लड़कियां अपनी खूबसूरती को लेकर सजग रहती हैं विशेषकर भौंहों को लेकर तो उनका विशेष रूझान होता है। आपको जानकर आश्चर्य होगी कि उनकी भौंहें उनके ऐसे राज भी खोल देती हैं जो वे कभी किसी को नहीं बताती।

* बोल्ड और मोटी आईब्रो वाली लड़कियां मेहनती, आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं। जीवन में कोई भी कदम ये सोच-समझ कर उठाती हैं और उस पर अडिग रहती हैं एक बार जो निर्णय ले लें उस पर अटल रहती हैं। इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है।

* कुदरती तौर पर पतली आईब्रो वाली लड़कियों के आत्मविश्वास में कमी होती है इसलिए जीवन में कोई फैसला लेने के लिए ये दूसरों से सलाह करती हैं फिर किसी निर्णय तक पंहुचती हैं। ये कोई भी रिस्क नहीं लेती।

* वैज्ञानिक मानते हैं की जो लड़कियां अपनी भौंहों को गोल मुड़ी हुई रखती हैं वह भरोसेमंद होती हैं। लोगों को यह अपने विशेष आकर्षण में बांध लेती हैं। जिससे वो इनके अंग-संग रहना पंसद करते हैं। यह अपने काम में निपुण होती हैं।

* जो लड़कियां अपनी आईब्रो को अवश्यकता से अधिक पतला करवा कर रखती हैं उनमें आत्ममोह की भावना अधिक होती है। अपने बेहतर भविष्य के लिए इन्हें आईब्रो थोड़ी मोटी रखवानी चाहिए।

* कहते हैं बिल्कुल सीधी और सपाट आईब्रो वाली लड़कियां व्यवहारकुशल होती हैं। इनके जीवन में भावनाओं के लिए कोई जगह नहीं होती। जैसा भी व्यक्ति हो ये उसके साथ अच्छे संबंध स्थापित कर लेती हैं।

* प्राकृतिक रूप से ऊपर की तरफ उठी आईब्रो वाली लड़कियां रानियों- महारानियों जैसी होती हैं। इनके द्वारा किया गया हर काम प्रवीणता और चतुराई से किया जाता है। यह अकेले काम करना पसंद करती हैं। इन्हें टीमवर्क में काम करना अच्छा नहीं लगता।

Advertising