बिना पैसा खर्च किए करें 3 काम देते हैं शुभ फल और संकट में सहारा

Sunday, May 22, 2016 - 12:01 PM (IST)

महर्षि मार्कण्डेय ने 3 ऐसे काम बताए हैं, जिन्हें करना सबसे अच्छा माना गया है। इन कामों को करने से मनुष्य किसी भी मुसीबत का सामना बड़ी ही आसानी से कर लेता है और उसे शुभ फल की प्राप्ति होती है। 

1. तीर्थों में स्नान : तीर्थ स्थानों पर देवताओं का निवास माना जाता है। तीर्थ स्थानों पर जाना, पूजा करना और वहां के कुंड या नदी में स्नान करने से मनुष्य के सभी पापों का क्षय होकर पुण्य की प्राप्ति होती है। कई तीर्थों पर स्नान करने से मनुष्य को मोक्ष भी मिलता है।

 

2. पवित्र वस्तुओं का नाम लेना : गोमूत्र, गोबर, गोदुग्ध (गाय का दूध), गोशाला, हवन, पूजन, तुलसी, मंदिर, अग्रि, पुराण, ग्रंथ ऐसी कई वस्तुओं को पवित्र माना जाता है। इनमें से खाने योग्य चीजों का सेवन एवं ग्रंथों को पढऩा महत्वपूर्ण माना जाता है लेकिन अगर कोई व्यक्ति ऐसा न कर सके तो केवल उनका नाम लेने से ही पुण्य की प्राप्ति हो जाती है। इससे निश्चित ही शुभ फल मिलता है। 

 

3.सत्पुरुषों से वार्ता : सत्पुरुष यानी विद्वान, ज्ञानी, चरित्रवान और सत्यवादी इंसान। हर मनुष्य को अपने जीवन में सफलता पाने के लिए सही राह की जरूरत होती है। मनुष्य को सही राह विद्वान या ज्ञानी पुरुषों द्वारा ही दिखाई जा सकती है। जिस व्यक्ति को सही-गलत, अच्छे-बुरे, धर्म-अधर्म का ज्ञान होता है, हमें उसका आदर करना चाहिए। ज्ञानी लोगों का सम्मान करना चाहिए और उनके निर्देशों का पालन करना चाहिए।

Advertising