Jupiter Transit 2024: 12 साल बाद देवगुरु बृहस्पति के गोचर से धन से भर जाएगी इन राशियों की खाली झोली

Friday, Dec 15, 2023 - 07:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Jupiter Transit 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव के बाद देवगुरु बृहस्पति धीमी गति से चाल चलते हैं। इसी के साथ बता दें कि जल्द ही 2024 की शुरुआत होने वाली है। वहीं इसके शुरुआत होते ही गुरु ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ये मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार ऐसा लगभग 12 सालों बाद हो रहा है। इस शुभ समय में कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे और रूठी हुई किस्मत भी संवर जाएगी। तो चलिए जानते हैं किन राशियों को होगा धन लाभ।

Aries मेष राशि: गुरु का गोचर आपके लिए बहुत लाभकारी साबित होगा। अचानक से धन लाभ आपके मन को खुश कर देगा। अगर कोई परीक्षा देने जा रहा है तो उसमें भी समय सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। जो लोग नौकरी पाने के इच्छुक हैं उनके भी सपने साकार होते हुए दिखाई देंगे। आगे पढ़ाई करने के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार करने वाले लोगों का किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।

Leo सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है। इसकी एक वजह यह है कि गुरु ग्रह सिंह राशि के स्वामी के मित्र हैं। इस वजह से आपको हर काम में तरक्की मिलेगी। जिस भी काम को करेंगे उसमें मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। अगर राजनीति से जुड़ा काम कर रहे हैं तो उसमें भी उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कारोबारियों को इस दौरान सोच से भी ज्यादा धन लाभ होगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको भी नौकरी मिलने की सम्भावना है। छात्रों को कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है।

Cancer कर्क राशि: गुरु ग्रह का वृष राशि में गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए खुशियों की बहार लेकर आया है। इस दौरान अगर किसी संपत्ति में निवेश करेंगे तो वहां से भी भरपूर लाभ मिलेगा। चारों तरफ से धन का आगमन होगा। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। इसी के साथ जो लोग संतान की चाह हैं उनकी भी इच्छा पूरी हो सकती है। आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Prachi Sharma

Advertising