सिंह राशि के दूसरे घर बृहस्पति ने जगाई आस, क्या होगी पैसों की बरसात

Wednesday, Aug 03, 2016 - 07:38 AM (IST)

गुरुवार दिनांक 11.08.16 को रात 10 बजकर 24 मिनट पर बृहस्पति का कन्या राशि में गोचर आपके दूसरे घर अर्थात धन भाव में रहेगा। गुरु यहां से सप्तम दृष्टि से अष्टम भाव को देख रहा है अतः बीमारीयों से बचें। दिमागी हालत थोड़ी बिगड़ सकती है इसलिए थोड़ा सावधान रहें लेकिन चिंता और तनाव न लें। आपका वजन बढ़ सकता है इसलिए तली-भुनी चीजों का परहेज करें और घर का बना शुद्ध खाना खाएं, विशेषतः घी, तेल, मक्खन, मिठाई, चिप्स आदि का सख्त परहेज करें। आपका प्रेम संबंध रंग लाएगा। प्रेम प्रसंग और मधुर होगा। आपका प्रेम सम्बन्ध दाम्पत्य जीवन में भी बदलने के योग हैं। यह सम्बन्ध और भी गहरा और मजबूत हो जाएगा। अपने प्रेमी को बहुत प्यार करेंगे व उनकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। यौन सुख का भरपूर आनंद ले पायेंगे। ऐसा नहीं है कि केवल आप ही उत्साहित होंगे बल्कि आपका जीवनसाथी भी आपको भरपूर सहयोग करेगा। आपका रिश्ता और मजबूत होगा और आप अपनी सेक्स लाइफ का और लुत्फ ले पाएंगे।

कन्या में गुरु: किस्मत चमक सकती है मिथुन राशि की, भाग्योदय के लिए महत्वपूर्ण
गुरु के कन्या राशि में गोचर से घरेलू जीवन अच्छा रहेगा। बृहस्पति भाग्येश होकर गोचर में द्वितीय भाव में है घर-परिवार में कोई नए मेहमान आ सकते हैं परिवार में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आपके संबंध पिता जी के साथ मधुर तो माता जी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। लेकिन माताजी के साथ सम्बन्ध इतने भी खराब नहीं होंगे कि वो आपसे नाराज़ हो जाएं। इस साल आपके सम्बन्ध आपके मित्रों और रिश्तेदारों के साथ भी अच्छे रहेंगे। संतान चाहने वाले व्यक्ति को संतान सुख मिलेगा तथा प्यार करने वाले को प्यार का सुख मिलेगा संतान के ऊपर खर्च करने का अवसर मिलेगा। प्रेम का नया दौर शुरू होगा। पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है इससे उनके कार्यक्षेत्र पर भी असर आएगा।
कर्क राशि के तीसरे घर में गुरु करेगा मुकद्दर का निर्माण, मिलेगी सफलता और मान- सम्मान
 
शुभ कार्यो में व्यय होगा। कई बार कार्यो में रुकावट भी आएगी परन्तु अंततः सफलता मिलेगी। रुका हुए धन से लाभ मिल सकता है। इन्सुरेंस की परिपक्वता राशि मिल सकती है। ऋण लेने का योग है। नौकरी में बहुत सफलता मिलेगी। वरिष्ठ लोग आपकी तारीफ करेंगे और साथ ही भरपूर सहयोग भी करेंगे। आप काम पूरा मन लगाकर कर पाएंगे और समय से पहले भी कर लेंगे। नौकरी के अलावा कुछ और भी काम करते हैं तो वहां से भी आपको लाभ मिलेगा। व्यवसाय में सभी आशाएं पूरी होने वाली हैं। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। पैसो के लिहाज़ से समय अति उत्तम रहने वाला है। आप खूब पैसा कमाएंगे और आपके रास्ते में कोई व्यवधान नहीं आएगा। थोड़ा दान-पुण्य भी करेंगे।
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Advertising