सपने में इन चीजों को खाते हुए देखने का मतलब है, घर-आंगन में होगी धन वर्षा

Tuesday, Feb 02, 2016 - 08:49 AM (IST)

नींद के आगोश में जाते ही बहुत सारे लोग स्वप्न लोक में खो जाते हैं और अक्सर ऐसे स्वप्न देखते हैं जिन्हें वो भविष्य में पूरा करने की चाह रखते हैं। प्रकृतिक तौर पर कुछ ऐसे स्वप्न हैं जो हमारे निकट भविष्य में आने वाले सुख-दुख का संदेश देते हैं। स्वप्न शास्त्र कहता है की कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनमें हम कुछ खा रहे होते हैं। ऐसा खुद को देखते हैं। उन चीजों से भविष्य में हमें क्या प्राप्त होता है आईए जानें-  

* आंवला खाने से मनचाही इच्छा पूरी होती है।
 
* अमरुद खाने से धन प्राप्त होता है।
 
* अनानास खाने से मुसीबतों का पहाड़ टूटता है लेकिन जल्द ही राहत मिलती है।
 
* अदरक खाने से मान-यश की प्राप्ति होती है।
 
* अनार के पत्ते खाने से शादी में आ रही सभी परेशानियां खत्म होती हैं और शीघ्र शहनाई बजती है। मीठा अनार खाने से धन मिलता है और खट्टा खाने से धन हानि होती है।
 
* अजवायन खाने से शरीर को सभी रोगों से मुक्ति मिलती है।
 
* अरहर खाने से पेट की तकलीफ होती है।
 
* अंगूर खाने से शरीर से संबंधित जो भी विकार होते हैं वो समाप्त होते हैं।
 
* अचार खाने से सिर और पेट दर्द की समस्या होती है।
 
* आम खाने से घर-आंगन में धन वर्षा होती है। 
Advertising