भाग्य सूचक होते हैं सपने, जो नींद में तय करते हैं आपका आने वाला कल

Tuesday, Nov 24, 2015 - 03:11 PM (IST)

स्वप्नफल और ज्योतिष 

ज्योतिष की दृष्टि से स्वप्न का संबंध मन से है और मन का कारक ग्रह चंद्रमा है। व्यक्ति की ग्रहों की दशा स्थिति के अनुसार स्वप्न निर्धारित होते हैं। व्यक्ति की जन्मकुंडली में यदि चंद्रमा अकेला स्थित हो उसकी किसी अन्य ग्रह के साथ युति या दृष्टि न हो, शत्रु क्षेत्रीय या अस्त न हो, नवांश में वर्गोत्तम हो, तो शुभ फलप्रद होता है। ऐसे व्यक्तियों को स्वप्न बहुत कम आते हैं लेकिन यदि चंद्रमा का किसी ग्रह के साथ युति या दृष्टि संबंध हो, तो ग्रहों की शुभता-अशुभता के अनुसार स्वप्न आते हैं और उनका फल प्राप्त होता है।

 * चंद्रमा की राहू ग्रह के साथ युति होने पर और चंद्रमा, राहू की दशा आने पर सर्प, भूत-प्रेत, पितृ, खंडहर और डरावने स्वप्न आते हैं। स्वप्न में सर्प अधिक दिखने का कारण पितृ दोष होता है। यदि स्वप्न में पितृ कोई मांग रखे तो उसकी पूर्ति करने से काम में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।

 * चंद्रमा की केतु ग्रह के साथ युति होने पर ध्वजा, बिल्ली, बकरी आदि जानवर , मांस भक्षण, मदिरा पान, चंद्र सूर्य ग्रहण, तारों और आकाश, शत्रु का वध करना आदि से संबंधित स्वप्न आने की संभावना होती है।

 * चंद्रमा के शुक्र ग्रह के साथ संबंध होने पर आभूषण, नए वस्त्र, नए बर्तन, अलंकृत सुंदर स्त्रियां, प्रेमिका, लाल गुलाब, पुष्प, चांदी, कमल, सुंदर प्राकृतिक दृश्य, भरा घड़ा आदि के स्वप्न अधिक हैं।

 * चंद्रमा की बुध ग्रह के साथ युति होने पर व्यक्ति बाग-बगीचे, पक्षी, मोर, तराजू, व्यापार, लाइब्रेरी, बहन और मौसी के परिवार आदि को स्वप्न में अधिक देखता है।

 * चंद्रमा की बृहस्पति ग्रह के साथ संबंध होने पर अधिकांशत: देवी-देवताओं, गुरुजन, वेदमंत्रों का पाठ, पुस्तकें, अध्ययन स्थल संन्यासी, गाय, मंगल गीत, भोजन आदि के स्वप्न आने की संभावना होती है।

 * चंद्रमा की शनि ग्रह के साथ युति होने पर विमान, स्वयं को उड़ते हुए देखना, किसी की मृत्यु का पूर्वाभास, सीढिय़ां चढऩा, काले वस्त्र पहने हुए व्यक्ति और पतंग उड़ाना आदि के स्वप्न अधिक आते हैं।

 * चंद्रमा की सूर्य ग्रह के साथ युति, संबंध, अंतर आदि होने पर हाथी, सिंहासन, नदी, राजा, राजमहल, शिवलिंग, सूर्य, घोड़ा, दर्पण, दीपक आदि स्वप्न में आने की संभावना अधिक होती है।

 * चंद्रमा की मंगल ग्रह से युति होने पर जलती हुई अग्रि, लाल वस्त्र धारण किए हुए व्यक्ति, रुदन, कोयल, हिरण, भव्य महल, निर्माण कार्य आदि को स्वप्न में देखता है।

Advertising