तंत्र शास्त्र: Money Problems को दूर करने के लिए पहने यह माला

Tuesday, Jul 12, 2016 - 09:20 AM (IST)

तंत्र शास्त्र के अनुसार मंत्रों की सिद्धि के लिए हर देवी-देवता को अलग-अलग माला से प्रसन्न किया जाता है। कुछ मालाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें शुभ मुर्हूत में धारण करने से धन संबंधी समस्याओं का निवारण तो होता ही है साथ में ग्रह दोष निवारण, मान-यश और नौकरी-व्यवसाय में भी मनचाही सफलता प्राप्त होती है।  

 

* मूंगे की माला घारण करने से मंगल ग्रह की अशुभता का नाश होता है। ऊपरी बाधाएं प्रभावहीन होती है। कारोबार और नौकरी में तरक्की होती है।

 

* श्याम तुलसी की माला पहनने से आत्मिक शांति, समृद्धि, सफलता और मान-सम्मान प्राप्त होता है।

 

* फिरोजा की माला धारण करने से प्रेम संबंधों को मजबूती मिलती है। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता आती है। वैभव और शोभा में वृद्धि होती है। 

 

* कमल गट्टे की माला पहनने से मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए यह माला संजीवनी बुटी के समान असर करती है।

 

* जामुन की माला धारण करने से शनिकृपा के साथ-साथ सभी तरह के धन संबंधी विकार समाप्त होते हैं।

 

* हल्दी की माला पहनने से पीलिया रोग में तुरंत आराम मिलता है। मानसिक चिंता और परेशानियों से राहत मिलती है, आध्यात्मिक शक्ति में बढ़ौतरी होती है।

 

* वैजयंती माला धारण करने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। 

 

* नौ ग्रह रत्न माला को पहनने वाले व्यक्ति पर नव ग्रह अपनी कृपा करते हैंं। संसारिक इच्छाएं पूरी होती हैं।

 

* रूद्राक्ष के छोटे दानों वाली माला धारण करने से व्यक्ति परिश्रमी बनता है जिससे उसकी योग्यता बढ़ती है।

 

* स्फटिक की माला शुक्र ग्रह को बलवान करती है। इससे धारण करने से क्रोध शांत होता है और उसके स्वभाव में संयम आता है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

 

Advertising