तंत्र शास्त्र के तांत्रिक उपाय रातोंरात बदल देते हैं किसी भी व्यक्ति की किस्मत

Monday, Sep 21, 2015 - 07:50 AM (IST)

भगवान शिव को तंत्र शास्त्र का देवता भी कहा जाता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार अगर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष टोटके किए जाएं तो उसका बहुत ही जल्दी शुभ फल प्राप्त होता है। शिवपुराण व अन्य ग्रंथों में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय व टोटके बताए गए हैं।
 
पढ़ें- श्री राधाष्टमी: दुर्लभ लक्ष्मी का वरदान पाने के लिए करें श्री राधारानी जी की स्तुति
 
भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है। तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है। जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है। गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है। यह सभी अन्न भगवान को अर्पण करने के बाद गरीबों में वितरित कर देने चाहिए।
 
पढ़ें: क्या आप भगवान का दुख दूर करके नरकों का दंड भोग सकते हैं?
 
शिवपुराण में विभिन्न रसों से भगवान शिव की पूजा का वर्णन विस्तारपूर्वक किया गया है, जिससे साधक को कई रोगों से छुटकारा मिल जाता है तथा मन चाहे फल की प्राप्ति भी होती है। ज्वर (बुखार) से पीड़ित होने पर भगवान शिव को जलधारा चढ़ाने से शीघ्रताशीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जलधारा द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है। 
 
पढ़ें- युगल मंत्र: कलियुग में मुक्ति का एकमात्र उपाय
 
* तेज दिमाग के लिए शक्कर मिश्रित दूध भगवान शिव को चढ़ाएं। 
 
* सुगंधित तेल से शिव का अभिषेक करने पर समृद्धि में वृद्धि होती है।
 
* भगवान शिव पर ईख (गन्ना) के रस की धारा चढ़ाई जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है। 
 

* शिव को गंगाजल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।   

Advertising