सितंबर मास में लगेंगे 2 ग्रहण, कौन सी राशि होगी प्रभावित

Sunday, Sep 06, 2015 - 11:56 AM (IST)

ग्रहण मीन राशि और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। अत: इस राशि व नक्षत्र वालों के अलावा गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए। यथाशक्ति जाप , पाठ व दानादि से इसका अशुभ प्रभाव क्षीण किया जा सकता है।  यह ग्रहण बृष, मिथुन, तुला एवं मकर, राशि के लिए उत्तम तथा कर्क, कन्या, वृश्चिक व कुंभ वालों के लिए मध्यम रहेगा। मेष, सिंह,धनु एवं मीन राशि के लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। ग्रहण समाप्ति पर दान करना चाहिए। 

‘ओम् नमो भगवते वासुदेवाय’ का मंत्र जाप करें । 
 
सप्ताहिक सितारे: क्या है इन सात दिनों का रहस्य
 
13 सितंबर, रविवार को खण्डग्रास सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा। एक नजर में ग्रहण चाल-
ग्रहण आरंभ-प्रात:- 10:12
ग्रहण मध्य-दोपहर - 12:24
ग्रहण मोक्ष-दोपहर-  03:36 पर
ग्रहण का सूतक- सूर्योदय से लेकर ग्रहण मोक्ष तक।
 
एक नजर में ग्रहण चाल - 28 सितंबर 
ग्रहण का सूतक- 27 सितंबर को सूर्यास्त से लेकर 28 सितंबर को ग्रहण समाप्ति तक।
चांद्र मालिन्य प्रारंभ- प्रात: 05:40
ग्रहण आरंभ- प्रात: 06:37
खग्रास आरंभ- प्रात: 07:41
ग्रहण मध्य- प्रात: 08:17
खग्रास समाप्त- प्रात: 08:54
ग्रहण मोक्ष -  09:57
चांद्र मालिन्य समाप्त-10:54
 
—मदन गुप्ता सपाटू
Advertising