ग्रामीण महिला से युवक ने की अश्लील हरकत

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2015 - 12:14 AM (IST)

जींद: महिला थाना के उद्धाटन के तीसरे दिन थाने में महिला से छेड़छाड़ तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता सदर थाना के क्षेत्राधिकार के गांव की रहने वाली है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिला मुख्यालय पर बनाए गए महिला थाना में पहला मुकद्दमा महिला से छेड़छाड़ का दर्ज हुआ है।
 
सदर थाना के क्षेत्राधिकार के एक गांव की रहने वाली महिला ने महिला थाना में दी शिकायत में बताया कि गांव के ही पुरुषोत्तम ने उसके साथ अश्लील हरकत की। जब उसने पुरुषोत्तम की हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पुरुषोत्तम के खिलाफ छेड़छाड़ तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News