जलने से व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2015 - 03:38 AM (IST)

सफीदों (प्रवीन): नगर के वार्ड नम्बर 1 में रामपुरा रोड पर माडर्न कालोनी में मकान के अंदर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक नगर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एल.ए.के पद पर तैनात था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय रामफल की घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से डी.एस.पी. हरेंद्र कुमार व थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
इस मामले में थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे ओर देखा कि मृतक का शव पूरी तरह से जला हुआ है। मामले की तह तक जाने के लिए एफ.एस.एल टीम बुलाई गई जो जरूरी साक्ष्य एकत्रित करेगी। इस मामले में मौत के कारणों का तबपता चलेगा जब एफ.एस.एल.टीम व पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ जाएगी।

अधेड़ की मौत
जींद (का.प्र.): रोहतक रोड स्थित वृद्ध आश्रम में बीती रात एक अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ कुछ समय से बीमार चल रहा था। नाम पता मालूम नहीं होने के कारण शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहतक रोड स्थित वृद्ध आश्रम में लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और वृद्ध के शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि अधेड़ व्यक्ति पिछले एक माह से वृद्ध आश्रम में रह रहा था। शनिवार रात को वह बेहोश होकर गिर गया। आश्रम संचालकों द्वारा उसे सामान्य अस्पताल में लाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने वृद्ध व्यक्ति के शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम
जींद (का.प्र.): कैथल रोड पर सड़क हादसे में घायल हुए युवक ने रविवार को दम तोड़ दिया। शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव पड़ाना निवासी विनोद नवम्बर माह में कैथल रोड आई.टी.आई. के निकट सड़क हादसे में घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए पी.जी.आई. रोहतक ले जाया गया था लेकिन विनोद कोमा से बाहर नहीं आया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News