नक्सली हमले में सहकर्मियों की मौत के चलते चतरा जिले के पुलिसकर्मियों ने नहीं मनाई होली

Monday, Mar 25, 2024 - 11:44 PM (IST)

चतराः झारखंड में चतरा जिले के पुलिसकर्मियों ने पिछले महीने क्सली हमले में अपने सहकर्मियों के मारे जाने के कारण सोमवार को होली का त्योहार नहीं मनाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सात फरवरी को हुए नक्सली हमले में कांस्टेबल सिकंदर सिंह और सुक्खाराम की मौत हो गई थी तथा तीन अन्य घायल हो गए थे। 

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडे ने कहा कि सिंह और सुक्खाराम के मारे जाने के कारण होली न मनाने का निर्णय किया गया। नक्सलियों ने पुलिस टीम पर उस वक्त हमला किया था, जब टीम चतरा जिले के सदर थाना अंतर्गत गम्हारतरी गांव में अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर लौट रही थी। 

Pardeep

Advertising